यूपी: योगी के मंत्री ने सपा पर बोला हमला, अखिलेश यादव को बताया मुंगेरीलाल!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली बड़ी जीत से पार्टी आलाकमान काफी गदगद है, और इसे 2022 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है। इतना ही नहीं भाजपा नेता विपक्षी दलों पर जमकर हमले भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में योगी सरकार के …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली बड़ी जीत से पार्टी आलाकमान काफी गदगद है, और इसे 2022 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है। इतना ही नहीं भाजपा नेता विपक्षी दलों पर जमकर हमले भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा पर निशाना साधा।
सपा प्रमुख पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल की तरह ख्याब देखने वाले अखिलेश यादव के 2022 में बाइसाइकिल के दावे की भी हवा निकल गई। लोगों ने बता दिया कि पंचर साइकिल की एक सीमा होती है, अब वह दौड़ने से रही। सिंह ने कहा कि जनता सपा शासन काल की अराजकता को भूली नहीं है। प्रदेश में वह अब किसी हालात में उस बदतरीन दौर को कतई नहीं देखना चाहती है।
लिहाजा 2014 के बाद से सपा को लगातार खारिज कर वह इस बात का संदेश भी दे रही है। इस चुनाव ने 2022 में क्या होना है, उसका साफ संदेश दे दिया। इसके बावजूद भी अगर अखिलेश को सब कुछ ठीक दिखता है तो यह उनके नजर का दोष है. ऐसा दोष जो लाइलाज है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्षो के चुनाव में भाजपा सहयोगी दलों की दो सीटों के साथ 67 सीटें जीतकर लगभग क्लीनस्वीप की स्थिति में है।
