बदायूं: महिला सिपाही कर रही थी बंदूक की सफाई, अचानक चल गई गोली और फिर…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

दातागंज। हजरतपुर थाने में महिला सिपाही बंदूक की सफाई कर रही थी। अचानक गोली चलने से वह घायल हो गई। इलाज के लिए बरेली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैर में गोली लगने के कारण वह खतरे से बाहर है। रविवार की सुबह जिले के हजरतपुर थाने में तैनात महिला सिपाही संविता …

दातागंज। हजरतपुर थाने में महिला सिपाही बंदूक की सफाई कर रही थी। अचानक गोली चलने से वह घायल हो गई। इलाज के लिए बरेली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैर में गोली लगने के कारण वह खतरे से बाहर है।

रविवार की सुबह जिले के हजरतपुर थाने में तैनात महिला सिपाही संविता मौर्य को गोली लगने से थाने में अफरातफरी मच गई। घटना के समय वह थाने के मालखाने में थी।वहां असलाह सफाई का काम चल रहा है।

एसओ हजरतपुर अजय चौधरी ने बताया कि पाइप गन की सफाई करते समय यह घटना घटित हुई। पुलिस स्टाफ ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बरेली भेजा है। बरेली में किस अस्पताल में हैं। यह जानकारी उन्होंने नहीं दी है।

संबंधित समाचार