हरदोई: धन उगाही व प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना कर्मचारी को पड़ा भरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आरटीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी को प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने तथा लोगों से धन उगाही करने पर निलंबित कर दिया गया आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। आरटीओ दीपक शाह ने बताया कि कार्यालय में डीआईओ पद पर स्मार्ट चिप कंपनी के सुरेंद्र कुमार पांडेय तैनात हैं जिनका एक वीडियो …

हरदोई। आरटीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी को प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने तथा लोगों से धन उगाही करने पर निलंबित कर दिया गया आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। आरटीओ दीपक शाह ने बताया कि कार्यालय में डीआईओ पद पर स्मार्ट चिप कंपनी के सुरेंद्र कुमार पांडेय तैनात हैं जिनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह लोगों से स्कूटनी व फोटो अपलोड करने पर धन उगाही करते हैं।

जिस कारण उन्हें कार्यालय कार्य से हटा दिया गया। इसी वीडियो में उनके द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की गई है जिसके चलते श्री पांडेय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्यवाही से आरटीओ ऑफिस में धन उगाही करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित समाचार