बरेली: ग्राम्य वन में दो लाख पौधे रोपे, तीन साल तक करनी होगी देखरेख
बरेली, अमृत विचार। पौधरोपण महाअभियान के तहत वन विकास खण्ड क्यारा के ग्राम मंझा का ग्राम्यवन रविवार को वन महोत्सव के रंग में रंग गया। एक ही दिन में 2,12, 500 पौधे एक साथ रोपे गए। ग्राम्य वन में केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार नें अमरुद का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने …
बरेली, अमृत विचार। पौधरोपण महाअभियान के तहत वन विकास खण्ड क्यारा के ग्राम मंझा का ग्राम्यवन रविवार को वन महोत्सव के रंग में रंग गया। एक ही दिन में 2,12, 500 पौधे एक साथ रोपे गए। ग्राम्य वन में केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार नें अमरुद का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ग्राम्यवन बनाने के लिए प्रशासन ने अच्छी जगह उपलब्ध करायी है। शहर और रामगंगा नदी के नजदीक होने के चलते बेहतर ग्राम्य वन विकसित होगा। उन्होंने डीएफओ भरत लाल को तीन साल तक गंभीरता से पौधों की देखरेख के लिए कहा।
सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप ने अशोक का पौधा लगाया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पहले लोग वृक्ष को पुत्र की तरह पालते थे, क्योंकि एक पेड़ से अनेक लाभ मिलते हैं। उन्होनें कहा कि ग्राम्यवन वन विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसकी रखवाली के लिए स्थानीय लोगों को लगाया जाए। वहीं विधायक बिथरी चैनपुर राजेश कुमार मिश्र नें शीशम का पौधा रोपा, शहर विधायक शहर डा. अरुण कुमार ने व्यंजन का पेड़ लगाया।
इसके अलावा सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग सौरभ बाबू, मुख्य वन संरक्षक रुहेलखण्ड जोन बरेली ललित कुमार वर्मा, वन संरक्षक बरेली वृत्त रोहित सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी भरत लाल अदि अधिकारियों नें नीम, मौलश्री, अमरुद , छितवन, कंजी, जामुन, अर्जुन गुलमोहर, बेल, आम, सहजन, शहसूत, जंगल जलेबी, पाकड़ आदि के पौधे रोपे। प्रभागीय वनाधिकारी भारत लाल ने कहा कि महामारी के दौरान जिन लोगों ने अपनी जान गवाई है उनके परिजन ग्राम्यवन में आकर एक पौधा जरुर लगाएं।
मियांवाकी पैटर्न पर रोपे 60 हजार पौधे
बता दें कि ग्राम मंझा के 115 हेक्टेयर क्षेत्र में केवल वन विभाग ने 126500 पौधे रोपे हैं, जिसमें मियांवाकी पैटर्न पर 60000 पौधे रोपे गए। इसके अलावा 26000 पौधों का रोपण ग्राम्य विकास विभाग उधान और अन्य विभागों ने किया। पूरे क्षेत्र में कुल 212500 पौधों के रोपण किया गया। जनपद बरेली में 39,06,835 पौधों के रोपण का लक्ष्य एक जुलाई से सात जुलाई तक रखा गया है। जिसमें से 32,55,700 पौधों का रोपण रविवार को किया गया। बता दें कि जिलाधिकारी बरेली के निर्देश पर मंझा के इस क्षेत्र को ग्राम्य वन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
39 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण सप्ताह में मीरगंज ब्लॉक और भोजीपुरा ब्लॉक में रविवार को पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों को बेहतर पर्यावरण, अच्छे स्वास्थ्य एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महाअभियान का हिस्सा बनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनपद में 39 लाख से अधिक और प्रदेश में 30 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड 25 करोड़ और बरेली में 33.72 लाख पौधे लगाए गए। फलदार-छायादार वृक्ष लगाएं और संरक्षण का भी संकल्प लें।
