घर पर कीजिये राम दरबार के लाइव दर्शन, दूरदर्शन पर होगा आरती का लाइव प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सत्यप्रकाश/अयोध्या, अमृत विचार: राम मंदिर में रामलला के साथ प्रथम तल पर विराजमान राम दरबार की आरती का भी लाइव प्रसारण गुरुवार से शुरू हो गया। अब प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती का प्रसारण चलेगा। दूरदर्शन की टीम ने मंदिर के भूतल के बाद प्रथम तल पर इससे संबंधित सेटअप पहले ही लगा दिया था। परीक्षण के बाद नित्य आरती का प्रसारण किया जा रहा है।

राम मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। सिर्फ पास धारक ही प्रथम तल पर दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन अब घर बैठे ही श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह की आरती के जरिए राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे। भगवान श्रीराम के साथ माता जानकी, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी भी विराजमान हैं। 

पांच जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत आरती के प्रसारण का अधिकार भी दूरदर्शन को सौंप दिया था, लेकिन प्रथम तल पर चलने वाले निर्माण कार्य और प्रसारण से संबंधित सेटअप को इंस्टॉल करने में अधिक समय लगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक रामलला के तर्ज पर राम दरबार के गर्भगृह में भी अत्यधिक गुणवत्ता वाले सीसी कैमरे लगाए गए हैं। राम मंदिर के आरती के लाइव प्रसारण में राम दरबार की आरती को भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े : 
कफ सिरप कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों के नाम से बनाई बोगस फर्म, खरीद-बिक्री दिखाने में CA करता था इस्तेमाल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात