कुशीनगर: महिला लेखपाल की स्कूटी की डिग्गी तोड़कर दो लाख ले उड़े उच्चके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल के बाइक की डिग्गी तोड़कर सोमवार दोपहर दो लाख रुपए नकदी उचक्के ले उड़े। अहिरौलीबाजार थाना क्षेत्र के गांव लोहझार निवासी गौतमी उपाध्याय हाटा तहसील मे बतौर लेखपाल कार्यरत है घर पर मकान का निर्माण होने के कारण उसने भारतीय स्टेट बैक शाखा हाटा से …

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल के बाइक की डिग्गी तोड़कर सोमवार दोपहर दो लाख रुपए नकदी उचक्के ले उड़े। अहिरौलीबाजार थाना क्षेत्र के गांव लोहझार निवासी गौतमी उपाध्याय हाटा तहसील मे बतौर लेखपाल कार्यरत है घर पर मकान का निर्माण होने के कारण उसने भारतीय स्टेट बैक शाखा हाटा से दो लाख रुपए सोमवार की दोपहर निकाला और अपने स्कूटी की डिक्की मे पैसे रख लिया।

बैंक से हाटा तहसील मे पहुचीं और तहसील परिसर मे स्कूटी खड़ी कर विभागीय कार्य निपटाने चली गयी। शाम 4 बजे स्कूटी के पास पहुंची तो डिग्गी टूटी पड़ी थी और डिक्की में रखा दो लाख रुपए, पासबुक, चेकबुक आदि गायब थे। पीड़ित लेखपाल ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बैंक मे लगे सीसी कैमरे को खंगाला। परंतु चोरो का सुराग नहीं लग सका। प्रभारीनिरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा

संबंधित समाचार