बरेली: लॉकडाउन के बाद नहीं मिली नौकरी, दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर इलाके में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नितिन दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करता था, जो पिछले साल लॉकडाउन में छूट गई थी। बदायूं रोड स्थित ग्रेटर कैलाश कॉलोनी …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर इलाके में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नितिन दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करता था, जो पिछले साल लॉकडाउन में छूट गई थी।

बदायूं रोड स्थित ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी नितिन कुमार (35) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में दिल्ली में नौकरी चली तो नितिन वापस बरेली घर आ गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद दोबारा नौकरी के कई प्रयास किए लेकिन नहीं मिली।

इस वजह से वह काफी परेशान भी रहने लगा था, जिससे शराब भी पीने लगा था तथा उसके व्यवहार में काफी बदलाव भी आने लगा। परिजनों ने बताया कि नितिन ने हर रोज की तरह शनिवार की रात सबसे बातचीत की और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। अमूमन नितिन सुबह 11 बजे उठ जाता था लेकिन रविवार को वह काफी देर तक कमरे से बाहर निकल नहीं निकला।

चिंता होने पर परिजन नितिन के कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद घरवालों ने खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। नितिन के भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। नितिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

संबंधित समाचार