रामपुर: शादी से पहले मंगेतर को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। शादी से पहले तमंचे के बल पर मंगेतर के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पुलिस महानिदेशक के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एडीजी बरेली को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी का …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। शादी से पहले तमंचे के बल पर मंगेतर के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पुलिस महानिदेशक के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एडीजी बरेली को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता स्वार के मोहल्ला खास निवासी रफीक के साथ लगभग दो वर्ष पहले किया था।

रिश्ता होने के बाद दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया, जिसके बाद दिसंबर 2021 में शादी करने की बात भी तय हो गई। ग्रामीण का कहना है कि 3 जून 2021 को स्वार में उसकी बेटी खरीदारी के लिए आई हुई थी। इस दौरान बाजार में रफीक अहमद व उसका बहनोई अनीस निवासी अहमद नगर तराना थाना टांडा मिल गया।

अरोप है कि रफीक व उसका बहनोई उसकी बेटी को खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गए। इस दौरान घर में अन्य परिजनों के नहीं होने के कारण रफीक ने अपनी मंगेतर से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। विरोध पर रफीक ने कमरे में अपने बहनोई को बुला लिया। आरोप है कि उसके बहनोई अनीस ने तमंचा दिखाकर युवती को धमका दिया।

आरोप है कि उसके बाद रफीक ने मंगेतर के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह दोनों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहंची और अपनी भाभी को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके परिजन कोतवाली स्वार पहुंच गए और पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने पीड़िता को टरका दिया। उसने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

बाद में पीड़िता ने एडीजी बरेली के यहां प्रार्थना पत्र देकर मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली स्वार पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रफीक अहमद निवासी मोहल्ला खास स्वार व बहनोई अनीस अहमद निवासी अहमद नगर तराना थाना टांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करदी है।

संबंधित समाचार