एसजीपीजीआई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह की तबियत का जाना हाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के गवर्नर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग दिख रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एसजीपीजीआई पहुंचे। उन्होंने कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह से बातचीत की और डॉक्टरों से कल्याण …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के गवर्नर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग दिख रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एसजीपीजीआई पहुंचे। उन्होंने कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह से बातचीत की और डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।
इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता की सेहत का जायजा ले चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया था। कल्याण सिंह का इलाज पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन की देखरेख में डॉक्टरों की टीम कर रही है। कल्याण सिंह की तबीयत में आंशिक सुधार हो रहा है। इलाज कर रही टीम के चिकित्सकों के मुताबिक कल्याण सिंह अब थोड़ा बहुत बोल ले रहे हैं।
बता दें कि उन्हें शनिवार देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण रविवार को शाम उन्हें संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया में सबसे पहले कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे।
