Gold-Silver में आया भारी उछाल, सोना 389 रुपए तो चांदी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 389 रुपए बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 397 रुपए …

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 389 रुपए बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 397 रुपए की तेजी के साथ 69,105 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,708 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,806 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.63 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा में लिवाली बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही।”

संबंधित समाचार