बाराबंकी: ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने डीएम से की मुलाकात, जानें वजह
बाराबंकी। बाराबंकी जिले में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सपा के अधिकृत ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों को और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर षडयंत्र रचने का काम किया जा रहा है। इस सम्बन्ध …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सपा के अधिकृत ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों को और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर षडयंत्र रचने का काम किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में पार्टी के सभी विधायक पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में रामनगर में बीडीसी श्याम सुन्दर के परिवार को रामनगर के क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे के द्वारा तीन दिन से थाने पर बैठाए रखा है, और सपा प्रत्याशी राजन सिंह के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे बीजेपी के एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं। दूसरा मसौली में भी पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह पूरे जनपद में सपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ और चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है।ज्ञापन में ऐसा उल्लेख किया गया है।
जिलाधिकारी से और कई मुद्दों पर भी चर्चा करते हुऐ सपा नेताओं ने सभी मामलों पर निष्पक्ष जांच कराने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने की मांग की है। इस मौके पर अरविंद सिंह गोप ने कहा कि, पूरे जनपद में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं और सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य का उत्पीड़न बंद किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है और उचित कार्यवाही नहीं किये जाने पर पार्टी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।
सपा प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से शामिल लोगों में पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, राजा, रिंकू सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, प्रीतम सिंह वर्मा, अदनान चौधरी, हशमत अली गुड्डू और नसीम कीर्ति समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
