कानपुर: सगे भाइयों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर उठाया यह कदम
कानपुर। कानपुर से शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सगे भाइयों ने गांव की ही एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर 5 माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवाएं खिला दी। इससे …
कानपुर। कानपुर से शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सगे भाइयों ने गांव की ही एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर 5 माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवाएं खिला दी। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई, तब परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर साढ़ थाने में दोनों सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों फरार हैं।
फरार दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। तहरीर के अनुसार, रूप सिंह ने फरवरी माह में 9वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी को किसी बहाने से उसे घर बुलाया था। इस दौरान उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। जब इसकी जानकारी उसके छोटे भाई गुलबदन को हुई तो उसने भी ब्लैकमेल करके रेप किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई।
29 जून को रूप सिंह ने उसे गर्भपात की दवाएं खिला दी। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई, तब जाकर पूरे मामले की जानकारी परिवार वालों को हुई। इसके बाद पिता की तहरीर पर साढ़ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने आरोपी रूप सिंह और गुलबदलन सिंह के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट,जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर हुई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने किशोरी को पहले कांशीराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया था, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे उर्सला के डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो समय ज्यादा हो जाने के बाद गर्भपात की गोलियां दी है। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
