यूपी: लखनऊ, सीतपुर व लखीमपुर से दिल्ली के लिये चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ, सीतपुर व लखीमपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सीतापुर-लखीमपुर- मैलानी होते हुए दिल्ली की ट्रेन चलने की उम्मीद जग गई है। इसको लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर जल्द ही …

लखनऊ। लखनऊ, सीतपुर व लखीमपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सीतापुर-लखीमपुर- मैलानी होते हुए दिल्ली की ट्रेन चलने की उम्मीद जग गई है। इसको लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर जल्द ही ट्रेन सेवा चलाने का प्रस्ताव दिया है। इससे आम लोगों के साथ ही व्यापारियों का दिल्ली आवागमन आसान हो जाएगा।

सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर उन्हें लखनऊ मंडल के इस रेलखंड पर आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण का काम पूरा होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर से पीलीभीत-बरेली होते हुए दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ होने वाला है। रेलमंत्री से मैलानी-पीलीभीत रेल लाइन का काम शीघ्र पूरा करने के साथ ही लखनऊ से सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी-पीलीभीत-बरेली-दिल्ली तक कम से कम से कम एक ट्रेन चलाने की बात कहीं है।

संबंधित समाचार