लखीमपुर खीरी: तीसरे दिन झाड़ियों में बेसुध मिली किशोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रहस्यमय ढंग से घर से लापता हुई एक 17 वर्षीय किशोरी तीसरे दिन झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़ी मिली। इससे परिवार वाले सकते में हैं। पुलिस ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर युवती के पिता ने दुष्कर्म का शक जताते हुए गांव के ही एक …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रहस्यमय ढंग से घर से लापता हुई एक 17 वर्षीय किशोरी तीसरे दिन झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़ी मिली। इससे परिवार वाले सकते में हैं। पुलिस ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर युवती के पिता ने दुष्कर्म का शक जताते हुए गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।

थाना पसगवां क्षेत्र के एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री रविवार की रात करीब 12 बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी। तब से वह पुत्री की खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने पुत्री के लापता होने की सूचना पुलिस को नही दी और खुद पुत्री की तलाश करते रहे। मंगलवार की दोपहर किशोरी परिवार वालो को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बाग की झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

पिता के मुताबिक पुत्री के मुंह से झाग निकल रहे थे। किशोरी की हालत देख परिवार वाले सकते में आ गए। परिवार वाले किशोरी को उठाकर पहले ग्राम प्रधान के घर लाये। बाद में पसगवां थाने ले गए। पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी भेजा, जहां हालत में कोई सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुष्कर्म की सूचना पाकर सीओ सिटी अरविंद वर्मा महिला एसआई मधू सिंह के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि किशोरी को होश आ गया है। महिला दरोगा ने उससे पूछताछ की है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उस पर भूतप्रेत का साया आ जाता है, जिससे वह बेहोश हो जाती है। उधर डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी नही हो सकी है। इसलिए अभी दुष्कर्म के बावत स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

संबंधित समाचार