बाराबंकी: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत
बाराबंकी। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। सीतापुर जनपद के कोतवाली महमूदाबाद अंतर्गत माल सराय गांव निवासी डाक्टर गोपीचंद वर्मा का 32 वर्षीय अतुल कुमार मंगलवार शाम …
बाराबंकी। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। सीतापुर जनपद के कोतवाली महमूदाबाद अंतर्गत माल सराय गांव निवासी डाक्टर गोपीचंद वर्मा का 32 वर्षीय अतुल कुमार मंगलवार शाम अपने घर से लखनऊ जा रहे थे।
लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम इनैता मजरे बुढ़ना के निकट पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार टैंकर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बड्डूपुर पुलिस ने घायल समझकर मृतक अतुल को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा दिया। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार टैंकर के तलाश की जा रही है।
