लखीमपुर-खीरी: खीरी सांसद टेनी को दिल्ली से आया बुलावा, मंत्री बनाने की सुगबुगाहट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी को दिल्ली बुला लिया गया। वह मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उनको दिल्ली बुलाये जाने से उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी को दिल्ली बुला लिया गया। वह मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उनको दिल्ली बुलाये जाने से उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि खीरी सांसद को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। अटकलों के बीच भाजपाइयों में उत्साह देखा जा रहा है।

जिले की धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रेखा वर्मा को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर कुर्मी वोटरों को साधा था। वहीं माना जा रहा है कि अब खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी को मंत्री मंडल में शामिल कर विधान सभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों और सवर्णों को साधने की कोशिश की जा सकती है।

संबंधित समाचार