पीलीभीत: बिजली तार टूटकर गिरने से बालिका झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। मोहल्ला साहूकारा के वार्ड 12 में 11 हजार केवीए की बिजली लाइन घरों के ऊपर से जा रही है। तार जर्जर हालत में हैं। मंगलवार को बिजली का जर्जर तार टूटकर घरों में गिर गया। मोहल्ला निवासी अशफाक की पुत्री उजमा करंट से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। …

पूरनपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। मोहल्ला साहूकारा के वार्ड 12 में 11 हजार केवीए की बिजली लाइन घरों के ऊपर से जा रही है। तार जर्जर हालत में हैं। मंगलवार को बिजली का जर्जर तार टूटकर घरों में गिर गया। मोहल्ला निवासी अशफाक की पुत्री उजमा करंट से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टना के बाद सपा नेता हाजी लाडले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कई सालों से घरों के ऊपर से बिजली की जर्जर लाइन गुजर रही है। आए दिन तार टूटकर गिर जाते हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर बिजली लाइन बदलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र ही बिजली तारों को नहीं बदला गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सपा नेता हाजी लाडले, शब्बीर, रामू, रूपा देवी, पूनम देवी, रुखसाना, शहाना, असलम, जाकिर, मोहम्मद रिजवान सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार