बरेली: हरदोई का टिकट काटकर बरेली में उतारा, चालक- परिचालक की हुई पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के अधिकारियों की मिलीभगत से निजी बस चालक यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे है। हरदोई का टिकट काटकर एक निजी बस के चालक और परिचालक ने यात्री को बरेली में सेटेलाइट चौराहे के पास उतार दिया। उसके बाद आसपास के लोगों ने चालक और परिचालक की जमकर पिटाई की। …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के अधिकारियों की मिलीभगत से निजी बस चालक यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे है। हरदोई का टिकट काटकर एक निजी बस के चालक और परिचालक ने यात्री को बरेली में सेटेलाइट चौराहे के पास उतार दिया। उसके बाद आसपास के लोगों ने चालक और परिचालक की जमकर पिटाई की। किसी तरह चालक और परिचालक अपनी जान बचाकर भागे।

हरदोई के रहने वाले राधे शायम ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार को वह अपने घर वापस जा रहा था। युवक ने दिल्ली के आनंद बिहार से हरदोई तक के लिए एक निजी बस में बैठ गया। युवक के अनुसार बस के परिचालक ने हरदोई तक के लिए उसका 550 रुपए का टिकट काटा।

इसी बीच बस के बरेली पहुंचने पर उसने सेटेलाइट चौराहे के पास उतार दिया। जिसके बाद युवक ने बरेली में उतारने का विरोध किया तो चालक और परिचालक गाली-गलौच करने लगे। यात्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उसके बाद बस चालक और परिचालक की जमकर पिटाई की। लोगों ने बस के चालक से युवक के रूपये वापस दिलाकर उसे रोडेवज की बस से हरदोई के लिए रवाना किया।

संबंधित समाचार