बरेली: नदी किनारे मिले तीन किशोरों के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी/बरेली, अमृत विचार। नगर सीमा से सटे गांव सिमरा के पीछे बह रही किच्छा नदी के किनारे तीन किशोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि तीनों किशोरों की मौत नदी में डूबने से हुई है। मगर परजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तीनों किशोरों की उम्र …

बहेड़ी/बरेली, अमृत विचार। नगर सीमा से सटे गांव सिमरा के पीछे बह रही किच्छा नदी के किनारे तीन किशोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि तीनों किशोरों की मौत नदी में डूबने से हुई है। मगर परजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

तीनों किशोरों की उम्र 16-18 वर्ष के बीच बताई जा रही है इसके अलावा तीनों किशोर इंटर के छात्र थे। बीते मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तीनों किशोर घर से बाइक से घूमने निकले थे। मृतकों में मोहम्मद औसाफ पुत्र मोहम्मद शुऐब, जामिन पुत्र जाकिर अली तथा ज़ैद पुत्र जलीस ठेकेदार पुराना टावर पंजाबी कालोनी निवासी बताए गए हैं।

संबंधित समाचार