यूपी: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने आधिकारियों को दिया यह बड़ा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को बिना किसी रुकावट के पूरी देख रेख के साथ संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह जानकीरी अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने एक न्यूज एजेंसी के साथ साझा। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कावड़ …

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को बिना किसी रुकावट के पूरी देख रेख के साथ संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह जानकीरी अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने एक न्यूज एजेंसी के साथ साझा। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रा को लेकर कहा है कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व बिहार से संवाद स्थापित कर इल धार्मिक यात्रा को पूरा किया जाए।

इस यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 जुलाई से परंपरागत कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही हैं, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उत्तराखंड और बिहार आदि राज्यों में जलाभिषेक के लिए जाती है। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्यों से संवाद कर यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। सहगल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिये विस्तृत रूप रेखा जल्द ही तैयार की जायेंगी।

संबंधित समाचार