अमेठी: अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, एक की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के जगदीश पर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बारात से वापस लौट रहे मैजिक वहन के पलटने से एक 15 वर्षिय बालक समेत आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर …

अमेठी। अमेठी जिले के जगदीश पर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बारात से वापस लौट रहे मैजिक वहन के पलटने से एक 15 वर्षिय बालक समेत आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया। यह जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणासी हाईवे पर स्थित पूरे पंडित अमृत लाल गांव के निकट बारातियो से भरी चार पहिया मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

मैजिक में सवार शानू उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी गौडा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, सुखराम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पूरे बलदान हरगाव थाना जामो जनपद अमेठी, अमृत कुमार उम्र लगभग 30वर्ष व राम दीन उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी निवासी वलीपुर हारीमऊ कोतवाली जगदीशपुर, राजकुमार उम्र लगभग 40 वर्ष व हरिश्चन्द्र उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी निवासी पूरे पाण्डेय आनंद नगर कोतवाली जगदीशपुर, अजय कुमार वर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी हसवासुरवन कोतवाली जगदीशपुर, परदुम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी भरथीपुर मसौली जनपद बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सानू को मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बारात घर वापस लौटते समय अचानक मैजिक अनियंत्रित होकर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया।

संबंधित समाचार