लखनऊ: विदेशी फंडिंग पर मुस्लिम महिला का बड़ा खुलासा, पति पर लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इंदिरानगर कोतवाली में एक महिला ने इंस्पेक्टर को तहरीर देते हुए कहा कि साबह मेरे पति सैयद हसनैन अशरफ गैर मुस्लिम महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसके लिए उन्हें विदेश से फंडिंग होती है। उन्होंने एक हिंदू महिला को जाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और रिचा से …

लखनऊ। इंदिरानगर कोतवाली में एक महिला ने इंस्पेक्टर को तहरीर देते हुए कहा कि साबह मेरे पति सैयद हसनैन अशरफ गैर मुस्लिम महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसके लिए उन्हें विदेश से फंडिंग होती है। उन्होंने एक हिंदू महिला को जाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और रिचा से उसे मादिहा बना दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच के बाद आरोपित हसनैन और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में उसका विवाह हुआ था। अशरफ मूल रूप से जिलानी पंचजतन स्टेट थानीय संदरा मेन रोड बिल्लाहाली, येलहन्का बैंगलौर सिटी के रहने वाले हैं। पीड़िता ने बताया कि वह यहां खुर्रमनगर में रहती है। शादी के बाद पति सास शादिया मारपीट कर प्रताड़ित करने लगी। वह मुझसे भी कहते थे कि महिलाओं को फंसाकर उनका धर्म परितर्वतन कराओ। विरोध पर मारपीट करते थे।

गैर मुस्लिम महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उन्हें विदेश से फंडिंग होती है। पीड़िता ने बताया कि विरोध पर उसे प्रताड़िता करते थे। वह गर्भवती हो गई तो भ्रूण परीक्षण कराया। बेटी के बारे में जानकारी होने पर गर्भपात कराने की कोशिश की। इसके बाद जान बख्सने के लिए पति ने लंदन में रहने वाले भाई को फोन किया उससे 25 लाख रुपये की मांग की। भाई ने बड़ी मुश्किल से उन्हें साढ़े सात लाख रुपये दिए। रुपये लेने के बाद घर से मारपीट कर भगा दिया।

संबंधित समाचार