यूपी: इस्लाम धर्म अपनाकर डीएसपी ने रचाई थी शादी, खुलासे के बाद बढ़ी मुश्किलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इस्लाम धर्म अपना कर दूसरी शादी रचाने के मामले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनीत सिंह की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए गये हैं। दूसरे राज्य की युवती ने सीओ विनीत सिंह पर इस्लाम धर्म कुबुल कर उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगाया हैं। …

लखनऊ। इस्लाम धर्म अपना कर दूसरी शादी रचाने के मामले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनीत सिंह की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए गये हैं। दूसरे राज्य की युवती ने सीओ विनीत सिंह पर इस्लाम धर्म कुबुल कर उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगाया हैं।

विनीत सिंह मौजूदा समय में वह कानपुर में तैनात हैं। युवती का विनीत सिंह पर आरोप है कि सच सामने आने पर उसे डराया-धमकाया गया। इस मामले की शिकायत डीजीपी मुख्यालय में की गई थी। सीओ के विरुद्ध अन्य शिकायतें भी थीं। एडीजी प्रशासन ने शिकायतों की जांच सीबीसीआईडी से कराने का निर्देश दिया है।

रायबरेली में मु​स्लिम लड़की से हुआ था प्यार
रायबरेली जिले के ऊंचाहार में तैनात रह चुके डीएसपी विनीत सिंह एक मुस्लिम लड़की से प्रेम हुआ था उसके बाद वह अपनी शादी की बात को छिपाकर मुस्लिम लड़की के साथ निकाह तक कर लिया। इसके लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम भी कबूल लिया। जब उस लड़की के सामने विनीत सिंह की सच्चाई आई तो उसने तलाक की मांग कर दी थी, लेकिन डीएसपी विनीत सिंह उसे तलाक न देने पर अड़े है।

संबंधित समाचार