यूपी: मोदी कैबिनेट में शामिल सांसदों को राधा मोहन समेत कई नेताओं ने दी बधाई
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए गए सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में विशेष प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी बघेल, भानु प्रताप वर्मा, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार मिश्र को मोदी सरकार 2.0 के नए मंत्रिमंडल में सम्मलित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
