…जब चुनाव प्रचार के लिए मुरादाबाद आए थे दिलीप कुमार, अभिनेता की झलक पाने को उमड़ पड़े थे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर 19वीं शताब्दी के महानायक दिलीप कुमार 1999 में पहली बार महानगर आए थे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सांसद प्रत्याशी रीना कुमारी के लिए प्रचार किया था। इसके साथ ही उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया था। उनकी एक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर 19वीं शताब्दी के महानायक दिलीप कुमार 1999 में पहली बार महानगर आए थे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सांसद प्रत्याशी रीना कुमारी के लिए प्रचार किया था। इसके साथ ही उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया था। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उन्होंने भी अपनी फिल्मों के संवाद सुनाकर अपने चाहने वालों को खूब रिझाया था। हालांकि रीना कुमारी चुनाव हार गई थीं।

दिलीप कुमार का मुरादाबाद क्षेत्र से खासा लगाव था। यहां के हसनपुर कस्बे के नवाबान मौहल्ले में उनकी पत्नी सायराबानो का मायका भी था। इस नाते से वह यहां दो बार आए थे। इसके साथ ही संभल में आयोजित मुशायरे में भी वह शामिल हुए थे। लेकिन, मुरादाबाद में वह आखिरी बार 1999 में लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए आए थे। उन्होंने राज परिवार की बेटी रीना कुमारी पुत्री रानी इंद्रमोहिनी के लिए जनता से वोट मांगे थे।

कार्यक्रम के संयोजक रहे सुल्तान मोहम्मद खान के बेटे अरमान तौहीद खान ने बताया कि गवर्नमेंट डिग्री कालेज के मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके साथ हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर भी पहुंचे थे। लेकिन, जनता सिर्फ दिलीप कुमार की एक झलक पाने को बेताब नजर आ रही थी। उन्होंने मंच से मुगल-ए-आजम के संवाद बोलने के साथ ही रीना कुमारी के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद वह हसनपुर के लिए रवाना हुए थे।

प्रचार के बाद भी चुनाव हार गई थीं रीना
राज परिवार की रानी इंद्रमोहिनी की बेटी रीना कुमारी ने सगे भाई राजा चंद्र विजय सिंह के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ा था। उन्हें कांग्रेस से और चंद्र विजय सिंह को लोकतांत्रिक पार्टी से टिकट मिला था। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने उनके पक्ष में वोटों की अपील की थी। इसके बावजूद रीना को हार का सामना करना पड़ा था।

हैलीकॉप्टर से पहुंचे थे महानगर
अभिनेता दिलीप कुमार गवर्नमेंट डिग्री कालेज में जनसभा को संबोधित करने के लिए हैलीकॉप्टर से पहुंचे थे। हैलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक दिलीप कुमार की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे। हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत करने के साथ ही जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

संबंधित समाचार