वीरभद्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  लखनऊ । गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति करार दिया। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री …

 

लखनऊ । गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति करार दिया।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के शिमला में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। वे दो बार कोरोना संक्रमित हुए इससे उबरे। इसके बावजूद वे लगातार अस्पताल में थे और दो दिन पहले ही उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। वीरभद्र सिंह के निधन पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्होंने आगे लिखा, प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति!

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अत्यंत दु:खद! हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

संबंधित समाचार