संगीत सोम ने ओवैसी पर साधा निशाना, ओपी राजभार पर लगाया यह संगीन आरोप
मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार और पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश की धरती पर अपने पार्टी के विस्तार क लिए मैदान में आ गए हैं और इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया …
मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार और पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश की धरती पर अपने पार्टी के विस्तार क लिए मैदान में आ गए हैं और इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया है। ओवैसी की पार्टी यूपी में ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आज सोमवार को ओवैसी यूपी के बहराइच जिले से अपने 2022 के राजनीतिक सफर का आगाज करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ इस राजनैतिक गठबंधन पर अन्य सियासी दलों ने हमला करना शुरू कर दिया है। एक हिंदी चैनल से बातचीत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता और विधायक संगीत सोम ने ओम प्रकाश राजभर और ओवैसी के सियासी गठबंधन को सुहेलदेव महाराज के अनुयायियों के साथ धोखा बता डाला है।
संगीत सोम के मुताबिक सुहेलदेव महाराज ने भारत में घुसपैठ करने वाले गाजी को हराया था लेकिन आज अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए ओपी राजभर ओवैसी के साथ गठबंधन करके गाजी की मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे हैं। यह सरासर सुहेल देव के अनुयायियों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर असदुद्दीन ओवैसी चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें अपनी हैसियत का पता लग जाएगा। भाजपा को ओवैसी के चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
