लखीमपुर-खीरी: सपा की महिला उम्मीदवार से बदसलूकी, कपड़े फाड़ने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदी-खीरी/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल कराने प्रत्याशी के साथ पहुंचे सूाजवादी पार्टी के नेताओं के काफिले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपा के नेता डा. जुबैर की कार पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। सपा महिला प्रत्याशी के साथ बदसलूकी की गई। सपा नेता कपड़े फाड़ …

मोहम्मदी-खीरी/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल कराने प्रत्याशी के साथ पहुंचे सूाजवादी पार्टी के नेताओं के काफिले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपा के नेता डा. जुबैर की कार पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। सपा महिला प्रत्याशी के साथ बदसलूकी की गई। सपा नेता कपड़े फाड़ देने के आरोप लगा रहे हैं। इससे सपाइयों में रोष है।

सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा पर भाजपा कार्यकर्ताओ को शह देकर हमला कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अश्लीलता की। साड़ी खींचकर फाड़ दी। सपा एमएलसी शशांक यादव व क्रान्ति कुमार के साथ अभद्रता की।

सपा महिला प्रत्याशी ऋतु सिंह को खींच कर ले जाते युवक।

ऋतु सिंह ने कहा कि पसगवां ब्लाक से प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी शिखा सिंह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा की रिश्तेदार हैं। इसलिए वह नहीं चाहतीं की कोई और दावेदारी करे। क्रान्ति कुमार ने प्रदेश व केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि सासंद व विधायक की मौजूदगी में जिस प्रकार प्रत्याशी के साथ अभद्रता और आरओ के सामने पर्चा दाखिल करते समय प्रत्याशी के साथ मार-पीटकर पर्चा फाड़ा गया। इससे साबित होता है कि खुले तौर से संविधान की धज्जियां उड़ाने का अभियान भाजपा चला रही है। सपा इस अलोकतांत्रिक, कानून विरोधी कदम की सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ेगी। भाजपा के ताबूत में 2022 में कील ठोकने का काम मतदाता करेंगे।

संबंधित समाचार