बाराबंकी: धर्मेंद्र यादव बने सपा के कर्णधार, बंकी सीट से सपा विधायक की पत्नी हुई निर्विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बंकी ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के कुशल नेतृत्व में और सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की मेहनत से और सपा नेता जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव के प्रयास की बदौलत सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव …

बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बंकी ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के कुशल नेतृत्व में और सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की मेहनत से और सपा नेता जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव के प्रयास की बदौलत सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव की पत्नी आशा यादव ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस मौके पर अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि धर्मेन्द्र यादव ने बड़े दिल का काम करके सपा को मजबूत करने का काम किया है। जो बहुत ही सराहनीय कदम है। इसके लिए पार्टी उनकी आभारी है।

धर्मेन्द्र यादव की यह कुरबानी समाजवादी पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 6 सीटों पर जीत हासिल दिलाएगी, ऐसा मेरा मानना है। यही विचार अगर सारे लोगों में आ जाएं तो समाजवादी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता है। हमारा प्रयास होता है कि बातचीत से बड़े से बड़े फैसले हो सकते हैं। धर्मेन्द्र यादव बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रामनाथ मौर्य, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, नेहा सिंह आनन्द, ज्ञान सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह, दीपक गुप्ता, लल्ला यादव, लकी यादव, और राम सिंह यादव समेत कईलोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार