राहुल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई का विकास जारी है जिसके कारण ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने सीएनजी के दाम में वृद्धि का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ” …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई का विकास जारी है जिसके कारण ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने सीएनजी के दाम में वृद्धि का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ” महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी!”

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में बृहस्पतिवार को संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) भी मंहगी हो गई। लागत बढ़ने के कारण सीएनजी की कीमतें बढाई गयी है। दिल्ली में सीएनजी और घरेलू रसोई पाइप गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बृहस्पतिवार को सीएनजी का दाम 90 पैसे प्रति किलो और रसोई गैस का दाम 1.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव