मुख्तार अंसारी केस: रोपड़ जेल में इस्तेमाल एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन रद्द, डीलर पर भी एक्शन
बाराबंकी। बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ बाराबंकी आरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब की रोपड़ जेल से मोहाली कोर्ट में पेशी पर जाने के लिए जिस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था, उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। साथ इसकी बिक्री करने वाले वाहन डीलर का व्यवसायिक प्रमाणपत्र भी निरस्त करने की …
बाराबंकी। बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ बाराबंकी आरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब की रोपड़ जेल से मोहाली कोर्ट में पेशी पर जाने के लिए जिस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था, उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। साथ इसकी बिक्री करने वाले वाहन डीलर का व्यवसायिक प्रमाणपत्र भी निरस्त करने की कार्रवाई की है। इस मामले में 6 अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास पुलिस ने तेज कर दिये हैं।
मौजूदा समय में यूपी की बांदा जेल में कैद मुख्तार अंसारी के खिलाफ एंबुलेंस के फर्जी रजिस्ट्रेशन का मुकदमा एआरटीओ ने कोतवाली नगर में दर्ज कराया था। बता दें कि पुलिस टीम ने पंजाब से 5 अप्रैल को यह एंबुलेंस बरामद की थी। एआरटीओ पंकज सिंह ने इसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि एमजीएस ऑटो फैब प्राइवेट लिमिटेड नामक डीलर से नौ दिसंबर 2013 को यह एंबुलेंस खरीदी गई थी। इसके बाद इसका रजिस्ट्रेशन फर्जी पते पर कराया गया था। एआरटीओ ने इस मामले में वाहन डीलर का व्यवसायिक प्रमाण पत्र निरस्त करने की भी कार्रवाई की है।
इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत 7 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इस मामले में अब 6 अन्य लोगों को सहयोग करने के नाम पर नामजद किया गया है। फरार नए आरोपियों में मो. जाफरी उर्फ शाहिद, सुरेंद्र शर्मा व अफरोज आदि प्रमुख हैं। इससे पहले पुलिस ने पूर्व में डॉ. अल्का राय, पति शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव व आनंद यादव सहित ऐंबुलेंस चालक सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
