ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, अधिकारियों का दी ये चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार को भाजपा की योगी सरकार हमला बोलते हुए कहा, सब याद रखा जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के अधिकारियों की भी लिस्ट तैयार हो रही है समय आने पर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार को भाजपा की योगी सरकार हमला बोलते हुए कहा, सब याद रखा जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के अधिकारियों की भी लिस्ट तैयार हो रही है समय आने पर सबको जवाब दिया जाएंगा। दरसअल उत्तर प्रदेश में चल रहे ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरूवार को नामांकन के दौरान कई जिलों से हिंसा, धर-पकड़, धक्क-मुक्की, पर्चे फाड़े जाने के साथ-साथ महिलाओं से भी बदसलूकी की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं कई जगह तो हिंसा इतनी बढ़ गई की पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

इस तरह की घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा अक्रामक हो गई। सपा इस हिंसा के लिए सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को दोषी मानती है। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पूरे प्रकरण में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में गुंडों और माफियाओं को आजादी दे रखी है। इसका साथ ही उन्होंने कहा कि जो अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, उन्‍हें चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने यह सब कराया है। समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार है।

इतना ही अखिलेश यादव ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया। हमें दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं। जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, सब भाजपा के गुंडे हैं। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगा नाच और खुली गुंडागर्दी की। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अपमानित किया जा रहा है, उससे जनता में आक्रोश है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

संबंधित समाचार