रामपुर : शॉर्ट शर्किट से कार में लगी आग, कार मालिक झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर नैनो कार में शॉर्ट शर्किट होने के बाद आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह काबू नहीं पा सके, जिसके चलते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग को बुझाने के चक्कर में शाखा प्रबंधक कार स्वामी मामूली तौर पर घायल …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर नैनो कार में शॉर्ट शर्किट होने के बाद आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह काबू नहीं पा सके, जिसके चलते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग को बुझाने के चक्कर में शाखा प्रबंधक कार स्वामी मामूली तौर पर घायल हो गए।

गोल्ड लोन बैंक के शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार शुक्रवार को अपनी नैनो कार की नंबर प्लेट लगवाने राजकीय इंटर कॉलेज के सामने एक दुकान पर गए थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने अपनी कार को साइड में लगाया, अचानक वायरिंग में शॉर्ट शर्किट हो गया और आग लग गई।

शाखा प्रबंधक ने आग को बुझाने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ भी झुलस गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाई जा सकी। भड़कती आग को देखते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर बाद कार आग का गोला बन कई और धू धू कर जल गई।

कार में आग लगने से रामपुर-बाजपुर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके। कार कुछ ही देर में जलकर राख में तब्दील हो गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

संबंधित समाचार