फिर भरा देश का खजाना: 610 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 610 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 02 जून को समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 610.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इससे पहले …

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 610 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 02 जून को समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 610.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

इससे पहले 25 जून को समाप्त सप्ताह में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़कर 609 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 02 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 74.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 566.99 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 7.6 करोड़ डॉलर बढ़ा और 36.37 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 13.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.11 अरब डॉलर पर रही। विशेष आहरण अधिकार 4.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 1.55 अरब डॉलर का हो गया।

संबंधित समाचार