बिजनौर : मैजिक की स्टेरिंग फेल होने से व्यापारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हटौर, अमृत विचार। महेंद्रा पिकअप गाड़ी से आम खरीदने नहटौर आ रहे व्यापारियों की गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। …

बिजनौर/हटौर, अमृत विचार। महेंद्रा पिकअप गाड़ी से आम खरीदने नहटौर आ रहे व्यापारियों की गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के गांव की पतई खालसा निवासी इकरार उर्फ छोटू पुत्र इरशाद, वीरेंद्र सिंह व दिनेश कुमार मो. अहमद की पिकअप गाड़ी को किराए पर लेकर नहटौर की आममंडी से आम खरीदने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार जब गाड़ी नहटौर-नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम बालापुर के निकट पहुंची तो अचानक गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया। गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसआई जयवीर सिंह मान पुलिस फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

लेकिन तब तक इकरार उर्फ छोटू की मौत हो चुकी थी। एसआई जयवीर सिंह मान ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में चालक सहित तीनों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराकर मृतक इकरार उर्फ छोटू (25 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार