अमरोहा : तीन दिन से लापता ग्रामीण का खेत में मिला शव, सनसनी
अमरोहा/मंडी/धनौरा, अमृत विचार। तीन दिन पहले एक ग्रामीण घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शुक्रवार को उसका शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …
अमरोहा/मंडी/धनौरा, अमृत विचार। तीन दिन पहले एक ग्रामीण घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शुक्रवार को उसका शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव सेहलपुर निवासी हरकेश पुत्र मान सिंह ने आठ जुलाई को थाना बछरायूं पहुंचकर थानाध्यक्ष को सूचना दी थी कि बड़ा भाई हरपाल सिंह पुत्र मानसिंह (48) सात जुलाई को अपने खेत पर गांव सुल्तानपुर गया था।
शुक्रवार को लोगों ने बताया कि हरपाल का शव गन्ने के खेत में पड़ा है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बछरायूं थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया है कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
