संभल : घर के पास ताश खेलने से मना करने पर युवक को पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग खाली प्लाट में ताश खेल रहे थे। ताश खेल रहे लोग आपस में गाली गलौच भी कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पड़ोसी व्यक्ति गाली गलौज करने से मना किया तो ताश खेलने वाले लोगों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह …

संभल/असमोली,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग खाली प्लाट में ताश खेल रहे थे। ताश खेल रहे लोग आपस में गाली गलौच भी कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पड़ोसी व्यक्ति गाली गलौज करने से मना किया तो ताश खेलने वाले लोगों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी यामीन पुत्र यासीन के घर के पास में एक प्लाट में गांव के कुछ लोग शुक्रवार को ताश खेल रहे थे। ताश खेलने वाले लोग आपस में गाली गलौच करने लगे।

इसी बीच गांव निवासी यामीन ताश खेलने वाले लोगों के पास पहुंचा और गाली गलौच करने से मना किया। जिसपर ताश खेलने वाले लोगों ने यामीन की पिटाई कर दी। जिससे वे घायल हो गये। इसके बाद ताश खेल रहे लोग मौके से भाग गए। परिजन घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डाक्टर ने यामीन ( 50) को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे फरमान ने गांव निवासी चांद और राशिद पुत्र शाहिद, शानु और राशिद हाफिज पुत्र खलील के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार