लखनऊ: अवैध खनन की शिकायतों का खनन निदेशक ने लिया संज्ञान, डीएम को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों को लेकर खनन निदेशक डा. रोशन जैकब ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। लखनऊ बक्शी का तालाबा के अंतर्गत ग्राम देवरीरुखारा में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुये निदेशक …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों को लेकर खनन निदेशक डा. रोशन जैकब ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। लखनऊ बक्शी का तालाबा के अंतर्गत ग्राम देवरीरुखारा में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुये निदेशक ने खनन निदेशालय की जांच दल से इसकी भौतिक जांच कराई और पाया कि स्वीकृत अनुज्ञा पत्र की मात्रा के सापेक्ष जांच के दौरान अधिक मिट्टी खनन होना पाया गया । इसके अलावा अनियमित आकार के गड्ढे पाए गए अधिक गहराई में मानक के विपरीत मिट्टी का खनन होना पाया गया ।

अधिक गहराई व स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अधिक मात्रा में मानक के विपरीत हुए खनन पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए । राजस्व विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर इस क्षेत्र की विस्तृत जांच कराई जाए । साथ ही खान और खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम की सुसंगत धारा व उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली में प्राविधानित नियमों के तहत शास्ति भी अधिरोपित की जाए ।

उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार के पक्ष में अनुज्ञा पत्र जारी किया गया है ,उनसे संबंधित विभागों की ओर से जारी है कार्यादेश के अनुसार विभागीय मांग का आकलन करते हुए जारी अनुज्ञा से मिलान करा लिया जाए। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि विभागीय मांग के अनुसार की अनुज्ञा जारी हो, इसके अतिरिक्त अनुज्ञा में दर्ज मात्रा के अनुसार ही खनन हो। इसकी निगरानी के लिये राजस्व, पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं।

संबंधित समाचार