दिल्ली में बस यात्रियों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार, गूगल के साथ समझौता करेगी सरकार, Bus आने के सटीक समय की मिलेगी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सभी सार्वजनिक परिवहन तंत्र को गूगल के साथ जोड़ रही है ताकि लोगों को अब बसों के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। शहर के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में गहलोत के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि …

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सभी सार्वजनिक परिवहन तंत्र को गूगल के साथ जोड़ रही है ताकि लोगों को अब बसों के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। शहर के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में गहलोत के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी की यातायात व्यवस्था को यात्रियों के अनुकूल तैयार करने के लिए कठिन मेहनत कर रही है।

गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ” दिल्ली के लोग जल्द ही शहर में बस यात्रा की योजना मिनट के हिसाब से तैयार कर सकेंगे। हम सभी सार्वजनिक परिवहन तंत्र को गूगल इंडिया प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने के अंतिम चरण में हैं, जो दिल्ली सरकार के मुक्त परिवहन आंकड़े और बसों की मौजूदगी की सीधी जानकारी लेकर एक भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था को तैयार करेगा।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ” दिल्ली सरकार तकनीक का इस्तेमाल कर दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए कठिन मेहनत कर रही है।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव