बरेली: जिले में डेल्टा वेरिएंट को लेकर कागजों पर अलर्ट जारी
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है। बुधवार को यूपी में दो और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक में डेल्टा वैरिएंट मिला है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट को महज कागजों पर …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है। बुधवार को यूपी में दो और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक में डेल्टा वैरिएंट मिला है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट को महज कागजों पर चल रहा है। लोग बिना जांच कराए ही उत्तराखंड और दूसरे जिलों में बिना रोकटोक के आ-जा रहे हैं। ऐसे में जिले में भी खतरा बढ़ गया है।
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद रोडवेज के साथ ही रेलवे जंक्शन पर भी भारी संख्या में भीड़ नजर आ रही है। वर्तमान में करीब पांच हजार लोग ट्रेन तो करीब दस हजार लोग बस से सफर कर रहे हैं। हालांकि आम दिनों यह आंकड़ा करीब तीन गुना था।
वहीं पुराने रोडवेज पर तो जांच और वैक्सीनेशन आदि हो रहा है लेकिन सैटेलाइट और जंक्शन पर तो किसी भी तरह की जांच नहीं की जा रही है, ऐसे में डेल्टा वैरिएंट के आने की आशंका बनी हुई थी। अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ा तो फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा और उत्तराखंड की सीमाओं पर स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना की जांच के लिए टीम लगाई गई थी लेकिन अब प्रकोप कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
फैक्ट फाइल
- 1080770 अब तक हुई कोरोना की जांचे
- 43946 अब तक संक्रमितों की संख्या
- 435363 अब तक संक्रमित हुए स्वस्थ
- 375 संक्रमितों की अब तक हुई मौत
- 35 मामले वर्तमान में सक्रिय
डेल्टा प्लस वैरिएंट और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सर्विलांस टीम सहित स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध कोरोना पाजिटिव के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। अब तक जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई मामला नहीं आया है।– डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी
