हरभजन सिंह दूसरी बार बने पिता, घर में खुशी का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक लड़के को जन्म दिया है। खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर साझा की। हरभजन सिंह (41) ने लिखा, ”लड़का हुआ है। शुक्रगुजार हूं।” उन्होंने बताया कि मां और बच्चा …

मुंबई। पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक लड़के को जन्म दिया है। खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर साझा की।

हरभजन सिंह (41) ने लिखा, ”लड़का हुआ है। शुक्रगुजार हूं।” उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने लगातार प्यार तथा समर्थन देने के लिए अपने शुभचिंतकों का आभार जताया। बसरा और सिंह ने 2015 में शादी की थी और उनकी चार साल की बेटी हिनाया हीर प्लाहा भी है।

संबंधित समाचार