Wimbledon: पुरुष एकल के फाइनल मैच में Maria Sisak रचेंगी इतिहास, करने जा रही यह कमाल
विम्बलडन। विम्बलडन के इतिहास में पहली बार पुरूष एकल के फाइनल मुकाबले में एक महिला चेयर अंपायरिंग की भूमिका निभायेगी। विम्बलडन की शुरूआत 1877 में हुई थी। क्रोएशिया की 43 साल की मारिया सिसाक रविवार को होने वाले इस मुकाबले में अंपायरिंग करेंगी जिसमें नोवाक जोकोविच का सामना आल इंग्लैंड क्लब में माटियो बेरेटिनी से …
विम्बलडन। विम्बलडन के इतिहास में पहली बार पुरूष एकल के फाइनल मुकाबले में एक महिला चेयर अंपायरिंग की भूमिका निभायेगी। विम्बलडन की शुरूआत 1877 में हुई थी।
क्रोएशिया की 43 साल की मारिया सिसाक रविवार को होने वाले इस मुकाबले में अंपायरिंग करेंगी जिसमें नोवाक जोकोविच का सामना आल इंग्लैंड क्लब में माटियो बेरेटिनी से होगा। क्लब ने शनिवार को सिसाक के चयन की घोषणा की। वह ‘गोल्ड बैच’ की चेयर अंपायर हैं और 2012 से डब्ल्यूटीए एलीट टीम की सदस्य हैं।
वह 2014 विम्बलडन महिला फाइनल के लिये भी चेयर अंपायर थीं और फिर तीन साल बाद उन्होंने महिलाओं के युगल फाइनल में भी यही जिम्मेदारी निभायी थी। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में महिलाओं के एकल स्वर्ण पदक मैच में अंपायरिंग की थी।
