बरेली: एक साल 3 माह बाद दौड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की पहली लहर आने के बाद ही जंक्शन से कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था जिसे रेलवे ने धीरे-धीरे अब बहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को बरेली जंक्शन से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का तकरीबन एक साल तीन माह बाद दोबारा संचालन शुरू …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की पहली लहर आने के बाद ही जंक्शन से कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था जिसे रेलवे ने धीरे-धीरे अब बहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को बरेली जंक्शन से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का तकरीबन एक साल तीन माह बाद दोबारा संचालन शुरू किया गया है जिससे यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

यात्रियों ने बताया कि मुंबई जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सबसे मुफीद है। अब तक दिल्ली और लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन से सफर कर रहे थे। 10 दिन पहले ही ट्रेन का संचालन शुरू होने की सूचना मिली तो उन ट्रेनों में टिकट कैंसिल करा दी और सीधे बरेली से मुंबई के सफर के लिए इस ट्रेन को चुना।

पहले दिन 04314 ट्रेन में करीब 750 यात्रियों ने बरेली से सफर किया। अपने निर्धारित समय 11.25 बजे जंक्शन से ट्रेन रवाना हुई। 28.50 घंटे का सफर तय करने के बाद ट्रेन वाया अलीगढ़, आगरा, भोपाल के रास्ते होकर अगले दिन रविवार को 16.15 बजे ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 04313 सोमवार को मुंबई से रवाना होगी। इस ट्रेन के चलने के बाद बरेली से मुंबई के लिए अब सप्ताह में दो ट्रेनें हो गई हैं। इसके अलावा रामनगर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन का संचालन पहले से हो रहा है। बरेली से अधिक संख्या में यात्री मुंबई के लिए रवाना होते हैं, जिसकी वजह से इस ट्रेन को लंबे समय से चलाने की मांग की जा रही थी।

  • 750 यात्रियों ने पहले दिन पहले दिन बरेली जंक्शन से किया सफर
  • 11.25 पर सुबह निर्धारित समय पर जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन
  • 16.15 मिनट पर अगले दिन मुंबई पहुंचेगी ये ट्रेन
  • 28.50 का घंटे का सफर वाया अलीगढ़, आगरा, भोपाल के रास्ते तय करेगी ट्रेन

यात्री बोले-

लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मुंबई जाने के लिए सबसे पुरानी ट्रेन है। मुंबई जाने के लिए लखनऊ से टिकट कराए थे लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने के बारे में पता चला तो टिकट कैंसिल कराकर दोबारा टिकट कराए। -ए.एच. खान, यात्री

पहले यह ट्रेन दादर तक जाती थी तबसे इसमें सफर कर रहे हैं। ट्रेन बरेली से ही चलती है, इसलिए इस ट्रेन में सफर का अपना अलग अनुभव है। 15 महीने बाद संचालन शुरू हुआ है, इसलिए पहले दिन सफर करने का अपना मजा है। -नसरीन,यात्री

बरेली जब भी आना होता है तो सबसे पहले इस ट्रेन के टिकट खंगालते हैं। तीन महीने पहले बरेली आए थे अब पता चला कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शुरू हो रही है तो वापसी में इसमें ही टिकट करा लिए। -परवीन, यात्री

संबंधित समाचार