बिजनौर : घर और कार्यालय का ताला तोड़कर नगदी और जेवर उड़ाये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना। चोरों ने दो मकानों सहित वन विभाग के कार्यालय को शुक्रवार की रात निशाना बनाया। ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी सहित लाखों के आभूषण व कीमती सामान लेक फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। नगर व क्षेत्र में एक ही रात में कई जगह चोरी …

नगीना। चोरों ने दो मकानों सहित वन विभाग के कार्यालय को शुक्रवार की रात निशाना बनाया। ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी सहित लाखों के आभूषण व कीमती सामान लेक फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। नगर व क्षेत्र में एक ही रात में कई जगह चोरी होने से लोगों मे असुरक्षा की भावना है।

क्षेत्र के ग्राम तुखमापुर निवासी निपेंद्र सिंह व नागेंद्र सिंह दोनों भाइयों की नहटौर मार्ग पर मकान है। मकान के गेट के ठीक सामने के कमरे में वन विभाग का कार्यालय भी है। निपेंद्र का परिवार गांव में रहता है। शुक्रवार की रात को चोरों ने निपेंद्र के मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर वन विभाग के कार्यालय में में रखी अलमारी से 39 हजार 600 रुपये की नकदी व मकान के एक कमरे में रखी सेफ से 10 हजार की नगदी व बेड में रखी सोने की चैन चोरी कर ले गये।

इसके बाद चोर मकान की छत के रास्ते से निपेंद्र के छोटे भाई नागेन्द्र के घर में जीने के रास्ते से पहुंच गए। जहां मकान में पति पत्नी बरामदे में सोए हुए थे। जहां से चोर कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुस गए और उसमें रखी सेफ व डबल बेड से 63 हजार 300 रुपये की नगदी, सोने की दो चूड़ी, एक चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी कुंडल, एक कंठी, दो चांदी के सिक्के, चांदी की पांच जोड़ी पाजेब व मंगलसूत्र तथा बैंक की पासबुक व चेकबुक सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गये। नागेंद्र सहित अन्य पीड़ितों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता