लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम और हथियार बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंवादियों को गिरफ्तार किया है। इनका लिंक आतंकी संगठन अलकायदा से होने का शक है। दोनों लोगों की गिरफ्तारी लखनऊ के काकोरी इलाके में छापेमारी के बाद हुई है। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे …

लखनऊ। राजधानी में यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंवादियों को गिरफ्तार किया है। इनका लिंक आतंकी संगठन अलकायदा से होने का शक है। दोनों लोगों की गिरफ्तारी लखनऊ के काकोरी इलाके में छापेमारी के बाद हुई है। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस संबंध में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार पांच बजे प्रेस कान्फ्रेस करेंगे।

सूत्रों के अनुसार दोनों ही ट्रेंड आतंकी हैं। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। इस मकान से एटीएस को दो प्रेशर कुकर बम तथा एक अर्धनिर्मित टाइम बम मिला है। बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है। प्रेशर कुकर बम को निष्क्रिय करने की तैयारी के बीच में पता चला है कि यहां पर मौजूद लोगों की योजना तीन के अंदर भाजपा के सांसद व अन्य नेताओं को बम से उड़ाने की थी।

संबंधित समाचार