कन्नौज: सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर लगाया धांधली का आरोप
कन्नौज। कन्नौज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर हुए पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाया है सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट बताया है। वहीं जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन ने पूरी …
कन्नौज। कन्नौज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर हुए पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाया है सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट बताया है। वहीं जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन ने पूरी तरह से भाजपा की कठपुतली बनकर काम किया है। जनपद के 6 ब्लाकों में हमारे प्रत्याशियों के पर्चा खारिज करवा दिए गए एवं प्रत्याशियों को धमकाया गया।
सपा जिलाध्याक्ष ने कहा प्रत्याशियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मारा पीटा पुलिस प्रशासन ने खड़े होकर देखता रहे, सरेआम लोकतंत्र की हत्या की गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह ने कहा जिला प्रशासन ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया है जिस तरह से प्रशासन ने हमारे प्रत्याशी के पर्चा रद्द करवाएं साफ जाहिर होता है खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की है की गई है समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष कलीम खान सदर विधायक अनिल दोहरे, देवेंद्र यादव राजेश पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l
