लखनऊ: इस बड़ी वजह के चलते रेलवे, रोडवेज और एयरपोर्ट पर चलाया गया चेकिंग अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में दो अलकायदा आतंकियों को पकड़े जाने के बाद रेलवे स्टेशनों,रोडवेज बस अड्डो व एयरपोर्ट पर हाईअर्लट जारी कर दिया गया है। इन स्थानों पर रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उत्तर रेलवे के चारबाग व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनउ जंक्शन स्टेशन पर सर्रकु​लेटिंग एरिया,वीआईपी लाउंज,यात्री प्रतिक्षालय,सभी प्लेटफार्मों पर डाक स्वाक्यड से …

लखनऊ। लखनऊ में दो अलकायदा आतंकियों को पकड़े जाने के बाद रेलवे स्टेशनों,रोडवेज बस अड्डो व एयरपोर्ट पर हाईअर्लट जारी कर दिया गया है। इन स्थानों पर रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उत्तर रेलवे के चारबाग व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनउ जंक्शन स्टेशन पर सर्रकु​लेटिंग एरिया,वीआईपी लाउंज,यात्री प्रतिक्षालय,सभी प्लेटफार्मों पर डाक स्वाक्यड से सघन चेकिंग कराया गया । स्टेशन पर आने जाने वाले सभी यात्रियों की सामानों की जांच की जा रही थी । इसके अलावा हैंडमेटल डिटेक्टर से यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी ।

स्टेशन पर जीआरपी संदिग्ध यात्रियों पर पैनी नजर रख रही थी। स्टेशन पर आवागमन करने वाली ट्रेनों की जांच की जा रही थी । आतंकियों के पास से भारी विस्फोटक बरामद होने को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल पैनी नजर रख रही है। स्टेशन पर सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही ​है। इसके अलावा रोडवेज स्टेशन पर सभी बसों में चेकिंग अभियान चलाकर सामानों की जांच की जा रही थी । बस स्टेशन पर प्रतिक्षालय व सभी जगहों की जांच की गयी । वहीं एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर हवाई यात्रियों की जांच कर रही थी।

संबंधित समाचार