रामगंगा नदी में आई बाढ़ में बहे मुरादाबाद के पिता-पुत्र, खोजबीन को शुरू किया रेस्क्यू
अल्मोड़ा/मुरादाबाद,अमृत विचार। वीकेंड पर कार्बेट नेशलन पार्क घूमने आए मुरादाबाद के पिता पुत्र उफनाई रामगंगा नदी में बह गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने रामगंगा नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है। लेकिन नदी का उफान काफी तेज होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे के …
अल्मोड़ा/मुरादाबाद,अमृत विचार। वीकेंड पर कार्बेट नेशलन पार्क घूमने आए मुरादाबाद के पिता पुत्र उफनाई रामगंगा नदी में बह गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने रामगंगा नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है। लेकिन नदी का उफान काफी तेज होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मुरादाबाद के बैंक कॉलोनी पूनम विहार निवासी तीस वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामअवतार अपने परिवार के साथ कार्बेट पार्क घूमने आए हुए थे। वह मरचूला स्थित एक रिसोर्ट में रूके हुए थे। रविवार को राजेश अपने आठ वर्षीय पुत्र कार्मिक के साथ रामगंगा और बधनगढ़ नदी के संगम पर नहाने आए हुए थे। जबकि उनका छोटा बेटा और पत्नी पास में ही बैठे हुए थे।
पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण अचानक रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और जब राजेश और उसका पुत्र कुछ समझ पाते वह पानी के उफान के साथ बहते हुए चले गए। पत्नी और छोटे बेटे के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक सल्ट कौशल चौहान और थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि रेस्क्यू के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
