लखीमपुर-खीरी: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
गोलागोकर्णनाथ/लखीममुर-खीरी, अमृत विचार। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव फंदे पर लटका मिला। उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसके अभी कोई बच्चा नहीं था। गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी नूरजहां की पुत्री शबनम बानो …
गोलागोकर्णनाथ/लखीममुर-खीरी, अमृत विचार। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव फंदे पर लटका मिला। उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसके अभी कोई बच्चा नहीं था।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी नूरजहां की पुत्री शबनम बानो (22) का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी शहमुद्दीन पुत्र अब्दुल रहमान के साथ विवाह हुआ था। शबनम के पिता की मृत्यु विवाह के कुछ दिन पूर्व ही हुई थी। इसके बावजूद हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर मां ने बेटी को ससुराल विदा किया था।

दोनों का विवाह प्रेम प्रसंग के चलते किया था। रविवार को नूरजहां को किसी ने खबर दी कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। उसने दामाद शहमुददीन को फोन कर जानकारी ली तो दामाद ने बताया कि उसे हार्ट अटैक हो गया है। नूरजहां पुत्री की ससुराल पहुंची तब तक ससुराल वाले शव को फंदे से उतार चुके थे।
नूरजहां का आरोप है कि उसकी पुत्री को दामाद और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। वह गरीब परिवार से है इस कारण दामाद और उसके घर वालों की मांग पूरा करने में असमर्थ थी। नूरजहां ने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा शबनम की हत्या करके फांसी पर लटकाया गया है या उसने आत्महत्या की है।
