रामपुर : नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं समेत आठ घायल
रामपुर/भोट,अमृत विचार। रविवार दोपहर को मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव के मजरा थूनापुर गांव …
रामपुर/भोट,अमृत विचार। रविवार दोपहर को मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव के मजरा थूनापुर गांव में रविवार दोपहर बाद गांव निवासी मैसर अली व निजाम के बीच मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिजन लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर मस्जिद के बाहर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाऐं भी मौके पर आ गईं।
एक दूसरे पर हमला करने लगे। लाठी डंडे लगने से एक पक्ष की परवीन जहां, निजाम, नक्शे अली व शौकत अली घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कमरूल निशा, मैसर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने मस्जिद में भी ताला लगा दिया। दोनों पक्षों में विवाद पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस को मौके की ओर आता देख झगड़ा कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। लिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।
मस्जिद में लगे ताले को अपनी मौजूदगी में खुलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गांव निवासी मेहरबान, मैसर,बहादुर अली,निजाम,नक्शे अली,शौकत अली व इरफान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में एक पक्ष द्वारा मस्जिद कमेटी की ग्रामीणों को बताए बिना बैठक करने के आरोप में दोनों पक्षों का विवाद होने की चर्चा होती रही। प्रभारी थानाध्यक्ष अमिल कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाकर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
